नई दिल्ली, मार्च 29 -- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आ जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सासाराम से निकली एक कहानी आज हर किसी के दिल को छू रही है। यह कहानी है खुशी कुमारी की है, जिसने बेहद साधारण हालात में रहकर भी अपने हौसले और मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया। साइकिल पर घूम-घूमकर कपड़े बेचने वाले पिता की बेटी खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक लाकर पूरे बिहार में आठवां स्थान हासिल किया है।मां के सिलाई टेबल को बनाया पढ़ाई का सहारा खुशी के घर में पढ़ाई के लिए कोई अलग कमरा या टेबल नहीं था। लेकिन उसने कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। वह अपनी मां की सिलाई मशीन वाले टेबल पर बैठकर ही पढ़ाई करती थी। यही छोटा सा कोना उसका क्लासरूम बन गया और उसी पर बैठकर उसने गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों में 100 में 100 अंक लाकर सबको हैरान कर दिया। यह भी पढ़ें-...