मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मीनापुर। नगर पंचायत के जगदेव बाबू चौक पर एक निजी संस्थान में विश्व साइकिल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता, संगोष्ठी, सफाई अभियान और एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया गया। इससे पहले साइकिल यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संतोष कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को साइकिल चलाने और स्वस्थ जीवन जीने के प्रति जागरूक किया गया। चंदेश्वर पांडेय, बुशरा रहमान करण वर्मा, मनीष कुमार, रविकांत कुमार, संघर्ष राज, श्रीराम कुमार, मनीष कुमार मौजूद थे। यह भी पढ़ें- साइकिल दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- फिट इंडिया और स्वच्छ भारत का दिया संदेश यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकाली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...