उन्नाव, जून 2 -- उन्नाव। अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग दिवस पर तीन जून को साइकिलिंग रैली निकलेगी। इसके अलावा फिट इंडिया के तहत अस्मिता महिला खेलो इंडिया प्रतियोगिता लीग का भी आयोजन किया जाएगा। जो महिला वर्ग के लिए है। यह जानकारी देते हुए साइकलिंग एसोसिएशन के महासचिव आमिर खान बताया कि रैली काशीराम मोड़ से होते हुए चांदमारी तहसील रोड से प्राथमिक विद्यालय सिंघुपुर से वापस वही समाप्त होगी। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को प्राइज मनी भी दी जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय साइकिल दिवस पर पुरुष वर्ग की 7 किलोमीटर साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा इसमें सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, पुरुष प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- 7 जून को जिले में निकलेगी संडेज ऑन साइकिल रैली जबकि अस्मिता महिला खेलो इंडिया साइकिलिंग लीग प्रतियोगिता में सीनियर ...