गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने एक गैर सरकारी संस्था से मुख्य सड़कों के साथ साइकिल ट्रैक और फुटपाथ के निर्माण को लेकर सुझाव मांगे हैं। इसके साथ-साथ यह भी आग्रह किया है कि बरसाती पानी को कैसे बचाया जा सकता है, इसके बारे में भी सुझाव दिए जाएं। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा के मुताबिक मुख्य सड़कों के साथ लगते क्षेत्र को पैदल लोगों के लिए सुविधाजनक बनाने की योजना है। इसके अलावा साइकिल से चलने वालों को सुरक्षित जगह मुहैया करवाने के तहत गैर सरकारी संस्था से सहयोग मांगा है। गैर सरकारी संस्था से आग्रह किया है कि फुटपाथ को कंकरीट का तैयार करने की बजाय किस सामग्री से तैयार किया जाए, इसके बारे में सुझाव दिया जाए। साइकिल ट्रैक को सुरक्षित बनाने के लिए क्या सावधानियां बरती ज...