लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के मुल्लाखेड़ा में संतराम (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दो दोस्तों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। दोनों ने साइकिल की टक्कर लगने पर संतराम की ईंट से कूचकर हत्या कर दी थी। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली बसंथ कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बुद्धूखेड़ा निवासी दीपक कुमार और कटरा बक्कास का रहने वाला सुनील है। सुशील और दीपक शराब पीने के बाद रात करीब 11:30 बजे मोटरसाइकिल से मुल्लाखेड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान साइकिल से जा रहे संतराम से मोटरसाइकिल छू गई। इस पर संतराम गाली देते हुए आगे बढ़ गया। गुस्से में अभियुक्तों ने बाइक मोड़कर उसे रोका और लात-घूंसों से पीटते हुए सड़क से घसीटकर पास के खाली प्लॉट में डाल दिया। वहां ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी गई और दोनों फरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.