साइकिल चोर समेत तीन गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- थाना हैदराबाद पुलिस ने एक साइकिल चोर को मय साइकिल के साथ और दो वारंटी को गिरफ्तार करके चालान भेज दिया। थाना हैदराबाद के गांव बिहारीपुर निवासी हरविंदर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी साइकिल झाऊपुर का अक्षय चोरी कर ले गया। दरोगा हेमन्त कटियार ने अपने सिपाहियों के साथ नामजद अक्षय को मय साइकिल के साथ गिरफ्तार करके चालान भेज दिया। इसके अलावा वारंटी दाता राम निवासी तुर्की खेड़ा और राम नरेश निवासी जियनपुर को गिरफ्तार करके चालान भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.