बस्ती, अप्रैल 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज में चल रहे मनवर मेले से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने वापस लौटते समय चोर को पकड़ लिया। अब लालगंज पुलिस ने दो चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में शुभम शुक्ला निवासी छतौरा ने बताया कि वह लालगंज में मनवर मेला देखने गया था। वह अपनी गाड़ी खड़ा कर मेला देखने चला गया। वापस लौटा तो देखा की मेरी गाड़ी चोरी हो गई थी। इसकी सूचना देने के लिए थाने पर जा रहा था। महादेवा से बनकटी रोड पर जाते समय देखा कि दो व्यक्ति मेरी बाइक महादेवा की तरफ लेकर जा रहे हैं। उनका पीछा कर पगार गांव के पास पकड़ लिया। इस मामले में लालगंज पुलिस ने शुभम शुक्ला की तहरीर पर पवन कुमार निवासी पगार खास व मोहित निवासी खोरिया थाना लालगंज के विरूद्ध चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.