भागलपुर, जून 13 -- सबौर संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाईपास सड़क स्थित महादेव स्थान कोहड़ा के पास शुक्रवार को साइकिल चोरी करते हुए एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस वहां पहुंची और स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी लालूचक भट्ठा रोड लोदीपुर का रहने वाला बताया जाता है। इस संबंध में लोदीपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर करवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...