साइकिल चलाने से स्वस्थ रहता है शरीर
बदायूं, जून 4 -- बदायूं। विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत बदायूं द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली को मेरा युवा भारत, बदायूं के जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर एसके फील्ड से रवाना किया गया। रैली मुख्य मार्गों से निकलने के बाद यहीं पहुंचकर संपन्न हुयी। रैली के दौरान युवाओं ने फिट इंडिया, स्वस्थ युवा-समृद्ध भारत एवं साइकिल अपनाओ, पर्यावरण बचाओ जैसे नारों के माध्यम से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने कहा कि साइकिल का नियमित उपयोग न केवल वायु प्रदूषण को कम करने में सहायक है, बल्कि यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कारगर है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.