दरभंगा, जून 4 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग के तत्त्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को विवि के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गीतेन्द्र ठाकुर तथा एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर विवि परिसर से विदा किया। डॉ. सोनू राम शंकर, प्रो. शिव नारायण राय एवं डॉ. उदय कुमार के नेतृत्व में रैली श्यामा मंदिर, भंडार चौक, रामबाग, कन्हैया कोठी, संस्कृत विश्वविद्यालय, बाघमोर, नरगौना पैलेस, मनोकामना मंदिर आदि स्थानों से गुजरी। इस दौरान प्रेरक नारे लगाते हुए लोगों को साइकिलिंग के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- स्वयं सेवियों ने निकाली साइकिल रैली इस अवसर पर डॉ. गीतेन्द्र ठाकुर ने कहा कि साइकिल चलाने से फिटनेस बढ...