साइकिल चलाने की धुन में भटकी बालिका को ढूंढ़ा
वाराणसी, जून 12 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। गौर (बंगलापर) गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका के पिता ने गुरुवार को उसे नई साइकिल दिलाई। साइकिल चलाने की धुन में निकली और डाफी में जाकर भटक गई। इधर देर तक घर नहीं पहुंची तो मां सुमन बिंद मिर्जामुराद थाने पहुंची। पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने कैमरों की मदद से तलाश शुरू की। थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि किशोरी लाल रंग की रेंजर साइकिल लेकर वाराणसी की ओर निकल गई थी और डाफी पहुंच गई थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे ढूंढ लिया। परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.