नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार की सुबह कनॉट प्लेस में 'संडेज ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने भी इस मौके पर साइकिल चलाकर बेहतर पर्यावरण और सेहत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान अब तक देश भर में ढाई लाख से अधिक जगहों पर आयोजित हो चुका है और इसमें 27 लाख से ज्यादा साइकिलिस्ट भागीदारी कर चुके हैं। कनॉट प्लेस में रविवार की सुबह युवाओं, बच्चों और महिलाओं की बड़ी संख्या जुटी। स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया, राहगीरी फाउंडेशन और इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुबह हजारों लोग साइकिल चलाते, पैदल टहलते और स्केटिंग करते दिखे। इस दौरान सड़कों पर जुम्बा, योग, नुक्कड़ नाटक और कठपुतली शो जैसे कार्यक्रम का...