साइकिल चलते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे एसडीएम
जहानाबाद, मई 23 -- अरवल, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ईंधन बचाने की अपील के बाद शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे। अनुमंडल पदाधिकारी अपने आवास से साइकिल चलाते हुए पटना- औरंगाबाद मुख्य मार्ग से भगत सिंह चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि ईंधन की खपत कम करने के लिए सप्ताह में एक दिन साइकिल से कार्यालय आएंगे और शाम को कार्यालय से आवास जाएंगे। अनुमंडल पदाधिकारी ने जिले के लोगों से अपील किया कि ईंधन की बचत करें इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग ईंधन की खपत कम से कम करें ताकि वर्तमान हालात से निपटने में मदद मिले। यह भी पढ़ें- नो व्हीकल डे के तहत साइकिल से कार्यालय पहुंचे एसडीओ अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा साइकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.