गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर,वरिष्ठ संवाददाता कोतवाली थाना क्षेत्र के डीबी इंटर कॉलेज में 12वीं की परीक्षा देने आए दो छात्रों के बीच साइकिल खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सिर पर ईंट से हमले में गंभीर रूप से घायल छात्र की बुधवार देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। शाहपुर थाना क्षेत्र के सरदार पटेल नगर का निवासी 17 वर्षीय अंकुश सेंट मेरीज इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। बोर्ड परीक्षा में उसका सेंटर डीबी इंटर कॉलेज बेनीगंज में पड़ा था। बुधवार दोपहर वह परीक्षा देने गया था। शाम करीब 5:15 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलेज परिसर की पार्किंग में इंटर कॉलेज के दूसरे छात्र सत्यम गौड़ से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सत्यम ने अंक...