चित्रकूट, मार्च 24 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र स्थित रसिन बांध के पास चकला मोड़ पर साइकिल को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के रमयापुर निवासी सुकरु का 22 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ सोमवार की शाम करीब पांच बजे बाइक से अपने भाई शिवशरण की ससुराल रसिन जा रहा था। रास्ते में रसिन बांध के समीप चकला मोड के पास सामने आए साइकिल सवार पोखरिया पुरवा मजरा रसिन निवासी 47 वर्षीय रामबाबू को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे सिद्धार्थ बाइक समेत डिवाइडर से टकरा गया। जबकि साइकिल सवार को गंभीर चोटें आई। साइकिल सवार रामबाबू गेहूं लेकर चक्की जा रहा था। हादसे की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.