साइकिल की सवारी से आरामदायक चाल, स्वास्थ्य भी मालामाल
भागलपुर, जून 2 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट साइकिल की सवारी। शरीर भी फिट और जेब पर भी नहीं भारी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच साइकिल एक बार फिर लोगों की पसंद बनती जा रही है। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल को न केवल किफायती परिवहन साधन बल्कि बेहतर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का माध्यम भी माना जा रहा है। पूर्णिया शहर में साइकिल की दो दर्जन से अधिक दुकानें हैं, जहां इन दिनों बिक्री में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है। व्यवसायियों के अनुसार पिछले कुछ महीनों में साइकिल खरीदने वालों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। दस दिन पहले जो सामान्य साइकिल 5000 रुपये में मिल रही थी, उसकी कीमत अब 5300 से 5500 रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि साइकिल की कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। लेकिन पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.