सहारनपुर, मार्च 12 -- शहर के घंटाघर स्थित श्रीराम चौक पर गुरुवार को जीएसटी विभाग की टीम ने बाबा साइकिल वाले की दुकान पर छापेमारी की। टीम के अचानक पहुंचने से आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग की टीम दोपहर में अचानक दुकान पर पहुंची और खरीद-फरोख्त से जुड़े बिल, जीएसटी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान एहतियात के तौर पर दुकान का शटर बंद कर दिया गया और बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया, जबकि अधिकारी अंदर रिकॉर्ड खंगालते रहे। छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के व्यापारी और दुकानदार मौके पर पहुंच गए। कई लोग यह जानने की कोशिश करते रहे कि विभाग की ओर से यह कार्रवाई किस कारण की जा रही है। जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकान से संबंधित खरीद और बिक्री के बिलों के सा...