साइकिल की चाबी मांगने पर बच्ची को पीटा, विरोध करने पर मां-बाप पर भी हमला
बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रेण्डवलिया बाजार में ई-रिक्शा के हल्के स्पर्श को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने चाय दुकानदार और उनके बुजुर्ग पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम छपिया पूरे रेण्डवलिया निवासी दीनानाथ वर्मा रेण्डवलिया बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के सामने चाय की दुकान चलाते हैं। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी दुकान के सामने खड़े थे। इसी दौरान उतरौला से रेहरा बाजार की ओर जा रहा एक ई-रिक्शा उन्हें छूते हुए निकल गया। इस पर उन्होंने चालक से विरोध जताया तो कहासुनी शुरू हो गई। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.