बदायूं, जून 29 -- दो किशोरों के लापता होने के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दोनों बच्चे साइकिल का खेल देखने गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के खरखोली खुर्द गांव का है। गांव के रहने बहोरन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र सतेंद्र उर्फ झब्बू और गांव के ही सुरेंद्रपाल का 14 वर्षीय पुत्र अंश कुमार 23 जून को दिन में करीब 11 बजे गांव में आयोजित साइकिल का खेल देखने के लिए घर से निकले थे। यह भी पढ़ें- साइकिल का खेल देखने निकले दो किशोर लापता दोनों किशोर आपस में घनिष्ठ मित्र हैं और अक्सर साथ ही रहते थे। परिजनों के अनुसार खेल देखने जाने के बाद दोनों वापस घर नहीं लौटे। शाम तक इंतज...