लखीमपुरखीरी, मई 14 -- कस्बे में लगातार हो रही साइकिल चोरी की घटनाओं के बीच लोगों ने साइकिल उठाकर जा रहे एक युवक को पकड़ लिया। भेड़ौरा मोहल्ले के जगदीश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह छावनी मोहल्ले के हरीश श्रीवास्तव के यहां मजदूरी करता है। मंगलवार शाम वह अपनी साइकिल हरीश के घर के बाहर खड़ी करके अंदर जाने लगा। तभी वार्ड नंबर छह निवासी सलीम उसकी साइकिल उठाकर भागने लगा। जगदीश ने शोर मचाते हुए दौड़ाकर उसको पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस उसको थाने ले गई। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...