साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ ने मेयर गजराज बिष्ट से की मुलाकात
हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- हल्द्वानी। साइकिलिस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता सोमेन देवनाथ ने गुरुवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने नए राष्ट्रीय अभियान 'मिशन भारत' के उद्देश्य और संकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि वह साइकिल से सात महाद्वीपों और 191 देशों की यात्रा कर करीब दो लाख किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। उनकी यह यात्रा पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और लोगों से सीधे संवाद को समर्पित रही है। मेयर ने कहा कि साइकिल को पर्यावरण, स्वास्थ्य और जनसंवाद का माध्यम बनाकर वह उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। इससे युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज निर्माण के लिए प्रेरणा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.