महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एकलव्य वेलफेयर एंड मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट की ओर से युवा साइकिलिस्ट एवं माउंटेनियर शिवम पटेल को उनके उत्कृष्ट खेल एवं साहसिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें 10 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. डीके साहनी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके आगामी वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।शिवम पटेल गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। मात्र 17 वर्ष की आयु में उन्होंने पूरे भारत में 28,000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर 22 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में सबसे कम उम्र में साइकिल द्वारा एवरेस्ट बेस कैंप...