कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। रांची स्थित साइकिलिंग वेलोड्रोम में 27 व 28 फरवरी को हुई खेलो इंडिया अस्मिता महिला ट्रैक साइकिलिंग लीग (ईस्ट जोन) में उत्तर प्रदेश की साइकिलिस्ट आकांक्षा वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया। अयोध्या की आकांक्षा वर्मा ने इंडिविजुअल पर्सूट, स्क्रैच रेस और 200 मीटर फ्लाइंग स्प्रिंट स्पर्धा में तीन कांस्य पदक जीते। आकांक्षा की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव (मेडिकल हेल्थ और फैमिली वेलफेयर) धीरेंद्र सिंह सचान और एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सकल गुर्जर, महासचिव आरके गुप्ता ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.