साइकिलिंग से तन, मन और धन सुरक्षित
कानपुर, मई 24 -- कानपुर। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रेलवे सुरक्षा बल, कानपुर सेंट्रल के जवान सहायक सुरक्षा आयुक्त कानपुर के निर्देशन और पोस्ट प्रभारी सेंट्रल स्टेशन के नेतृत्व में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कानपुर सेंट्रल से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं मार्गों से होकर समाप्त हुई। पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने कहा कि साइकिलिंग से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है, साथ ही सभी अंगों का एक साथ व्यायाम होता है। ईधन की भी बचत होती है। साइकिल रैली में आरपीएफ जीएमसी और अनवरगंज के 30 सदस्यों ने सहभागिता की। अभियान के दौरान फिट इंडिय व स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देते हुए शहरियों और यात्रियों को साइकिल उपयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: व्यायाम-फिटनेस को अपनाने का आह्वान यह भी पढ़ें- किशनगंज: फिट इंडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.