साइकिलिंग लीग में डुमरी की पिंकी ने दो स्वर्ण पदक जीते
गिरडीह, सितम्बर 14 -- डुमरी, प्रतिनिधि। रांची के सिद्धू-कान्हू वेलोड्रोम स्टेडियम में 12-13 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया ट्रैक साइकिलिंग लीग में डुमरी की पिंकी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। मधगोपाली पंचायत के घुटवाली निवासी महेश महतो की पुत्री पिंकी ने 10 किलोमीटर स्क्रैच रेस और 1000 मीटर टाइम ट्रायल रेस में प्रथम स्थान हासिल किया। पिंकी की इस उपलब्धि से डुमरी सहित गिरिडीह जिले के खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह है। ग्रामीण परिवेश से आने वाली पिंकी ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। यह भी पढ़ें- साइकिलिंग:: निकिता, सबीना, शीला और सिंधु को स्वर्ण पदक पिंकी की उपलब्धि ने यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.