साइकिलिंग तकनीकी प्रशिक्षण से लौटे सारण के अधिकारियों का हुआ स्वागत
छपरा, जून 22 -- छपरा, एक संवाददाता। पटना स्थित यूथ हॉस्टल में साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्टेट लेवल टेक्निकल ऑफिशियल कोर्स से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे सारण साइकिलिंग एसोसिएशन के अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. देव कुमार सिंह और संरक्षक डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षित अधिकारियों को सम्मानित किया।उन्होंने अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट सुहानी कुमारी का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। डॉ. देव कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षित तकनीकी अधिकारियों की उपलब्धता से जिले के खिलाड़ियों को खेल के नियमों, तकनीकी पहलुओं और प्रतियोगिताओं की बेहतर जानकारी मिलेगी। डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि इससे सारण में साइक्लिंग खेल को नई गति मिलेगी। सारण खेल पदाधिकारी शमीम अहमद ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.