साइकिलिंग जागरूकता अभियान के लिए की तैयारी
पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर। संत मरियम विद्यालय के विद्यार्थियों ने 20 जून को प्रस्तावित साइकिलिंग जागरूकता अभियान में सहभागिता के लिए विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव के मार्गदर्शन में साइकिल रैली का अभ्यास किया। सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा सामूहिक साइकिलिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। पलामू जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 20 जून को प्रातः छह बजे ब्राइट लैंड स्कूल से साइकिलिंग जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा। समापन पुलिस लाइन स्टेडियम में होगा। संत मरियम विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए नियमित रूप से अभ्यास किया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।फोटो-2- साइकिलिंग जागरूकता में हिस्सा लेने के लिए साइकिल चलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.