नोएडा, मार्च 15 -- 2700 से अधिक साइकिल सवारों ने हिस्सा लिया ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार को एचसीएल साइकिलथॉन का आयोजन किया गया। इसमें 27 सौ से अधिक साइकिल सवारों ने हिस्सा लिया। बारिश होने के बाद भी महिला और पुरुष प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया। यह प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क पर आयोजित की गई। स्पर्धा में पेशेवर सवारों के लिए कई वर्गों में दौड़ आयोजित की गई। विजेताओं को डीसीपी नोएडा सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी, एचसीएल के सुंदर महालिंगम और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मनींदर सिंह ने पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। एचसीएल समूह के सुंदर महालिंगम ने कहा कि हर साल इस स्पर्धा के प्रति बढ़ता हुआ उत्साह देखकर बेहद खुशी होती है। अपने शुरुआती से अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.