मथुरा, मई 14 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित 12वीं के परीक्षा परिणाम में बलदेव पब्लिक स्कूल की छात्रा बलदेव निवासी शिवांगी शर्मा ने 98.4 व साइंस स्ट्रीम से 98.2 प्रतिशत अंक हासिल करके जनपद टॉप किया है। शिवांगी शर्मा ने बताया कि आगे चलकर वह चिकित्सा क्षेत्र में डाक्टर बन कर सेवा करना चाहती है। शिवांगी ने घर पर ही पिता जी की पढ़ाई में सहायता लेकर इस मुकाम को हासिल किया है। शुरू से ही शिवांगी मेधावी छात्रा रही है।हाईस्कूल की परीक्षा में भी 98 प्रतिशत अंक लाकर जिले में स्थान प्राप्त किया था। शिवांगी ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र के साथ सिविल सेवा में भी तैयारी कर देश सेवा करना चाहती हूं। यह भी पढ़ें- सुमुख शंकर , 96 प्रतिशत , सीता शरण मेमोरियल स्कूल भयहर , नालंदा पिता केशव देव पांडेय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेम नगर में प्रधा...