साइंस सिटी देहरादून को केंद्र से 14 करोड़ अतिरिक्त
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- साइंस सिटी देहरादून परियोजना के लिए केंद्र सरकार 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराएगी। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर मंत्रालय के इस निर्णय की जानकारी दी है। यह राशि परियोजना के लिए जरूरी लगभग 39 करोड़ रुपये की गैप फंडिंग का हिस्सा होगी। राज्य सरकार के अनुसार, कुल गैप फंडिंग में संस्कृति मंत्रालय की हिस्सेदारी करीब 14 करोड़ रुपये और उत्तराखंड सरकार तथा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) की हिस्सेदारी करीब 25 करोड़ रुपये होगी।गैप फंडिंग की व्यवस्था केंद्रीय मंत्री शेखावत ने पत्र में बताया कि परियोजना की समीक्षा बैठक में सामने आए निष्कर्षों के आधार पर मंत्रालय ने केंद्रीय हिस्से के रूप में 14 करोड़ रुपये की अतिरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.