मोतिहारी, जून 29 -- मोतिहारी। सिपाही के पद पर चयन के लिए प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। पूर्वी चंपारण जिला में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा एक पाली में अपराह्न 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की गयी। अभ्यर्थियों ने कहा साइंस के प्रश्न थे मुश्किल : परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर मिश्रित भाव दिख रहा था। अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नों को मुश्किल बताया। उनका कहना था कि प्रश्न 12 वीं के लेवल से पूछे गये थे। साइंस व करेंट अफेयर्स के प्रश्न कठिन थे। अरवल से आये उज्जवल कुमार ने बताया कि कुल 100 प्रश्न पूछे गये थे। उनके अनुसार, भौतिकी, रसायन शास्त्र के प्रश्न कठिन थे। करेंट अफेयर्स में वर्ष 2025 व 26 से अधिक प्रश्न थे। बॉयोलाजी से प्रश्न नहीं पूछे गये थे। इससे सामान्य प्रतियोगिता परीक्षा की ...