गंगापार, अप्रैल 13 -- हरिश्चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट झूंसी द्वारा आयोजित साइंस टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के गणित विषय में संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र हिमांशु गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। छात्र को एचआरआई संस्थान द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राकेश पाण्डेय ने कहा कि गणित के विषय में भारत का बहुत पुराना नाता रहा है, शून्य की परिकल्पना भारत द्वारा ही विश्व को दी गई। छात्र छात्राओं को गणित और विज्ञान विषय से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...