साइंस कॉलेज के टीचर को पटना कॉलेज के छात्रों ने पीटा, छात्रसंघ चुनाव से शिक्षकों का बहिष्कार
वरीय संवाददाता, फरवरी 21 -- बिहार के पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के बीच एक शिक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है। पटना कॉलेज के छात्रों ने पटना साइंस कॉलेज के एक शिक्षक की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद कॉलेज के शिक्षकों ने छात्रसंघ चुनाव के कार्यों से खुद को अलग कर दिया है। उन्होंने कार्य बहिष्कार का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, पटना कॉलेज के छात्र नेता चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने साइंस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के शिक्षक के साथ हाथापाई कर दी। क्लासरूम के अंदर हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें छात्र शिक्षक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वहीं, जब साइंस कॉलेज के छात्रों ने अपने शिक्षक का बचाव किया तो पटना कॉलेज के छात्र उनसे भी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.