दरभंगा, मार्च 24 -- बहेड़ी। इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में प्रखंड की समधपुरा पंचायत के लागोपुर गांव के शिक्षक माता-पिता गणेश कुमार एवं रूबी की पुत्री श्वेता कुमारी ने 460 अंक (92 प्रतिशत) प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। श्वेता की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग इसे गांव के लिए गर्व की बात मान रहे हैं। सफलता की खबर मिलते ही स्थानीय मुखिया सुमन कुमार सिंह ने श्वेता के घर पहुंचकर उन्हें पाग-चादर देकर सम्मानित किया। उन्होंने श्वेता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गांव की बेटियां अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। श्वेता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं दादाजी सीता राम मंडल को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.