दुमका, मई 11 -- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत केंद्र दुमका की ओर से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को डिस्ट्रिक्ट स्कूल आफ एक्सीलेंस प्लस टू जिला स्कूल दुमका में युवा छात्र-छात्राओं के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनमत शोध संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र राजहंस ने कहा कि साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हमारा देश न सिर्फ तेजी से आगे बढ़ रहा है बल्कि आत्मनिर्भर भी बन चुका है। तकनीक के विकास से हमारा जीवन बहुत आसान हो गया है, लेकिन इसके सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग के खतरे भी कम नहीं हैं। आवश्यकता है इसके सदुपयोग के साथ नवाचार को बढ़ावा देने की। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर मेरा युवा भारत ने युवाओं के बीच आयो...