बोकारो, जुलाई 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) की लेवल-2 ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। आईएमओ, एनएसओ, आईसीएसओ, आईएसएसओ और इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड में कुल 11 छात्रों ने शानदार रैंक हासिल कर कई पुरस्कार अपने नाम किए। ऋद्धि वर्मा ने आईएसएसओ में इंटरनेशनल रैंक-2 और जोनल रैंक-1 प्राप्त कर इंटरनेशनल सिल्वर मेडल, प्रमाणपत्र और गिफ्ट वाउचर जीता। वहीं अर्जुन शर्मा, आरुषि कुमारी और अदिति कुमारी ने इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड में इंटरनेशनल रैंक-2 हासिल कर सिल्वर मेडल और नकद पुरस्कार प्राप्त किया। तेजस अग्रवाल ने इंटरनेशनल रैंक-3 प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। अथव मनीष सिंह, दिव्यांशु कुमार महतो, श्रीहन, यषार्थ सिं...