कोडरमा, फरवरी 19 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड में शानदार सफलता हासिल करते हुए कुल 14 गोल्ड मेडल प्राप्त किए, जिसमें 13 गोल्ड मेडल तथा 1 गोल्ड मेडल विद डिस्टिंक्शन शामिल है। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विजेता छात्रों को प्राचार्य गुरु चरण वर्मा एवं निदेशिका संगीता शर्मा द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र आदित्य अनुराग ने गोल्ड मेडल विद डिस्टिंक्शन प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं आदित्य कुमार, आश्वी राणा, महक एंजेल, अग्नेश राज, ज़ोया फातिमा, आदित्य अनन्य, अभिराज सिंह, उज्जवल कुमार, आदविक सिंह, आदित्य त्रिपाठी, हरप्रीत कौर, नमन कुमार एवं आरव चौधरी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...