पीलीभीत, अप्रैल 14 -- पीलीभीत। चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 12वी के छात्र सौरभ वर्मा ने सिल्वर जोन साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता में जोन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सौरभ वर्मा ने विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता श्वेतांक मिश्रा के मार्गदर्शन में तैयारी की थी। उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित वन्दना सत्र के दौरान प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने सौरभ वर्मा को प्रशस्ति पत्र, मेडल पहनाकर एवं दस हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। होनहार को शिक्षक व साथी छात्रों ने सराहा। प्रतियोगिता प्रमुख श्वेतांक मिश्रा एवं मनुकृष्ण सक्सेना को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.