साइंस इन एक्शन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दिए व्यक्तित्व निखारने के गुर
बरेली, जून 3 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने युवा नवाचारियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में एक अनूठा हैंड्स-ऑन स्टेम कार्यशाला आधारित शिक्षण कार्यक्रम साइंस इन एक्शन प्रारंभ किया है। यह कार्यक्रम कक्षा नौ से 12 तक के स्कूली छात्रों एवं बीएससी के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क है। कार्यक्रम की विभिन्न शिक्षण सत्र शृंखला जिज्ञासा को रचनात्मकता और नवाचार में बदलना के तहत हो रहा है। कनाडाई नागरिक एवं हाल ही में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस तथा आरआईएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त डॉ. विकास लांबा ने सात विभिन्न विषयों पर संवादात्मक सत्र लिए। बताया कि स्पीक स्मार्ट संचार कौशल कार्यशाला 15 से 20 जून तक आयोजित की जाएगी। इसमें छात्रों को प्रभावी संचार, सार्वजनिक वक्तृत्व, और आत्मविश्वास से अपने विचार व्यक्त करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.