कानपुर, दिसम्बर 12 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सत्र 2025-26 से कक्षा 10 के विज्ञान (साइंस) और सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) के प्रश्न पत्रों को हल करने और मूल्यांकन पैटर्न में बदलाव कर दिया है। उत्तर पुस्तिका में विज्ञान को तीन और सामाजिक विज्ञान को चार हिस्सों में बांटा गया है। छात्रों को संबंधित सेक्शन (वर्ग) के जवाब इन्हीं हिस्सों में देने होंगे। स्थानीय स्तर पर सीबीएसई कोऑर्डिनेटर ने विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों को पेपर के बारे में जानकारी दे दें ताकि वे प्रश्नपत्रों में दिए सवालों का जवाब सही सेक्शन में दे सकें। बोर्ड ने चेतावनी भी दी है कि यदि सही सेक्शन में जवाब नहीं लिखे जाएंगे तो उसका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। गुरु नानक मॉडर्न स्कूल, कल्याणपुर के वरिष्ठ शिक्षक विवेक अवस्थी ने बताया कि बोर्ड के जा...