साइंटिस्ट, इंजीनियर और मैनेजर बना दूल्हा, मैट्रिमोनियल साइट से 25 युवतियों को फंसाया, 74 लाख ठग लिए
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- उरई, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के उरई में मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर 25 युवतियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से छह मोबाइल फोन, 13 सिम, सात एटीएम और लग्जरी कार बरामद हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पकड़े गए शातिर करीब 74 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। 25 अधिक युवतियों को अब तक अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पकड़े गए शातिर मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को इसरो साइंटिस्ट, आईआईटी इंजीनियर और मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर बताकर युवतियों को फंसाते थे। हाईप्रोफाइल नौकरी और लाखों की सैलरी वाली फर्जी प्रोफाइल दिखाकर अब तक दो दर्जन से अधिक युवतियां को अपने झांसे में फंसाकर 74 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर चुके हैं। एक दर्जन पीड़िताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.