हजारीबाग, जनवरी 8 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। सांढ़ पंचायत भवन में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया सुलेखा कुमारी व संचालन मुखिया प्रतिनिधि पूर्व मुखिया भीखन महतो ने किया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि बुजुर्ग महिला - पुरुष कंबल का अभी से उपयोग करें तथा सुबह शाम ठंड से बचने के लिए विशेष ध्यान दें। वहीं मुखिया सुलेखा कुमारी ने कहा कि 100 जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। प्रत्येक वर्ष ठंड में गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाता है। जरूरतमंद,असहाय, वृद्ध जनों को कंबल प्राप्त होने के बाद उनके चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिली। पूर्व मुखिया भीखन महतो ने कहा की सदैव जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमलोग तत्पर हैं। लोगो की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.