प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क पर अचानक आए सांड़ से बचने में बाइक सवार दो युवक सामने से आए ई-रिक्शा से टकरा गए। इससे ई-रिक्शा चालक के साथ दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। चिलबिला-अमेठी मार्ग पर अंतू थाना क्षेत्र के बंडा गांव के सामने सोमवार शाम करीब सात बजे अचानक एक सांड़ हाईवे पर आ गया। उससे बचने में ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ई-रिक्शा सड़क किनारे करीब आठ फीट गड्ढे में जाकर पलट गया। टक्कर में बाइक सवार अंतू के नई पुरवा निवासी 28 वर्षीय रमेश, 35 वर्षीय अरविंद वर्मा के साथ ई-रिक्शा चालक महुवाएं निवासी 35 वर्षीय अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से तीनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.