बिल्ल्होर, सितम्बर 1 -- कानपुर-अलीगढ़ हाईवे स्थित अरौल के पास मंगलवार रात को अन्ना सांड़ से कार टकरा गई। कार में सवार पांच परिवार के लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। अरौल थाने में तैनात एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर इलाके में अन्ना जानवरों का जमावड़ा रहता है। मंगलवार रात को कार से एक परिवार कानपुर से मुरादाबाद जा रहा था। अरौल के पास हाईवे पर आ गए अन्ना सांड़ से उसकी कार टकरा गई। हादसे में कार चला रहे कानपुर निवासी राजेंद्र सिंह के अलावा कार में सवार शांति, नंदनी, खुशी और मौलिक घायल हो गया। पुलिस ने आनन-फानन घायलों को एंबुलेंस से एक प्राइवेट अस्तपाल भेजा। जहां उनका उपचार हो रहा है। एसआई ने बताया कि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। परिवार के लोगों को सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...