सांड़ से टकराई कार, चालक घायल
बागपत, जुलाई 11 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क पर घूम रहे सांड से टकरा गई। यह हादसा आशीर्वाद रिसोर्ट के पास हुआ, जिसमें कार चालक और सांड दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। गौ रक्षा सेना के जिलाध्यक्ष शराफत सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि हाईवे पर एक कार सांड से टकरा गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को गंभीर चोटें आईं। वहीं, सांड भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कार सवार को उपचार के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया। वहीं, घायल सांड़ को पशु चिकित्सक से उपचार दिलवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.