मऊ, अप्रैल 24 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन्हिया ठैंचा गांव में बुधवार की देर रात सड़क पार कर रहे 72 वर्षीय बुजुर्ग को पीछे से सांड़ ने धक्का मार दिया। सांड़ के धक्के से बुजुर्ग सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोंट आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन्हिया ठैंचा गांव निवासी 72 वर्षीय बतासा राजभर बुधवार की देर रात लगभग 10 बजे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे आवारा सांड़ ने बुजुर्ग को धक्का दे दिया, इससे बुजुर्ग सड़क पर गिरकर लहूलुहान होकर तड़पने लगे और कुछ ही देर के बाद उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- प्रशासन की लापरवाही ने ली एक और जान, आवारा सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग ...