मिर्जापुर, मई 25 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर और मूसेपुर गांव में सांड़ के आतंक से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार को सांड़ के हमले से पांच लोग जख्मी हो गए। मूसेपुर निवासी राजू सोनकर ने बताया कि वह सांड़ को रोटी खिला रहे थे, तभी अचानक सांड़ ने हमला कर उन्हें पटक दिया। जिससे उनके सीने में गंभीर चोट आई। वहीं गांव की महदेयी सोनकर, विजयी तथा सींटू यादव के दो वर्षीय बच्चे पर भी सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे सभी घायल हो गए। वहीं इब्राहिमपुर निवासी लक्ष्मी जायसवाल भी सांड़ के हमले से जख्मी हो गए। उनके पैर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों का कहना हैकि सांड़ लगातार लोगों पर हमला कर रहा है, लेकिन अब तक उसे पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...