कानपुर, मार्च 2 -- सिकंदरा। नगर पंचायत सिकंदरा के मालवीय नगर मोहल्ले में रहने वाले सेवानिवृत्त कानून-गो पर अन्ना सांड़ ने सोमवार सुबह अचानक हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने सांड़ को खदेड़ कर वहां से भगाया। इसके बाद परिजन उनको इलाज के लिए कानपुर ले गए, वहां उनकी मौत हो गई। शव वापस आते ही उनके घर में कोहराम मच गया। मालवीय नगर सिकंदरा में रहने वाले पैंसठ साल के सेवानिवृत्त कानून-गो रमेशचंद्र किसी काम से घर से निकले थे। कस्बे में नुमाइश मैदान के पास अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने सांड़ को किसी तरह वहां से खदेड़कर उनको बचाया। जानकरी मिलने पर उनके परिजन वहां पहुंचे। इसके बाद उनको गंभीर हालत में उपचार के लिए कानपुर ले गए। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.