सांड़ के हमले से अधेड़ की मौत
आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सेर्रा गांव में बुधवार की सुबह सांड़ के हमले से अधेड़ की मौत हो गई। वह घर से खेत जाने के लिए निकले थे। रास्ते में सांड़ ने हमला कर दिया था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सेर्रा गांव निवासी 55 वर्षीय लालचंद गोंड बुधवार की सुबह करीब सात बजे घर से ठेला लेकर सरसों लेने के लिए खेत जा रहे थे। घर से दो सौ मीटर आगे पीछे से आए सांड़ ने हमला कर दिया। लालचंद के शोर मचाने पर गांव के लोग बचाव के लिए पहुंचे। इसके बाद सांड़ किसी तरह से भागा। गंभीर रूप से घायल लालचंद गोंड को लेकर लोग राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं। घटना के बाद से परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.