हमीरपुर, मार्च 23 -- मौदहा। कस्बे में छुट्टा सांड़ ने हमलाकर मां-बेटे को घायल कर दिया। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां मां की हालत गंभीर बनी है। कस्बे में छुट्टा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की शाम करीब छह बजे के आसपास क्राउन पैलेस मोहल्ले निवासी 50 वर्षीय घसीटा व उसकी 80 वर्षीय मां रामबाई को सांड़ ने अचानक हमला कर जमीन पर पटक दिया। सांड़ के हमले में मां-बेटे दोनों घायल हो गए। चीखने-चिल्लाने आस-पास के लोगों ने दौड़कर दोनों को बचाया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उधर, इस संबंध में नगर पालिका की ईओ सीमा तोमर ने बताया कि पिछले माह जिस सांड़ ने वृद्ध को मारा था, उसे पालिका प्रशासन ने गोशाला में बंद करा दिया है। सीवीओ से बात हुई है। जल्द ही अन्य मवेशियों को पकड़ाकर गोशा...